Search

March 23, 2026 4:00 am

डीसी ने किया हिरणपुर स्थित रामनवमी पूजा पंडाल का किया निरीक्षण

21 दिनों तक आयोजित होगी रामनवमी मेला समारोह।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): उपायुक्त मनीष कुमार ने शनिवार को हिरणपुर सरकारी मवेशी हाट परिसर स्थित रामनवमी पूजा पंडाल का निरीक्षण किया व आयोजक पूजा कमिटी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने हाट परिसर में निर्माण हो रहे पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। वही चैती दुर्गा प्रतिमा स्थल सहित मेला स्थल का भी जायजा लिया। इस दौरान पूजा कमिटी के अध्यक्ष श्याम सुंदर भंगत उर्फ पिंटू व बापी यादव से आवश्यक जानकारी लिया। वही पानी की समस्या को लेकर अंचलाधिकारी मनोज कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। विद्युत व्यवस्था को लेकर भी डीसी ने कमिटी के सदस्यों को आश्वस्त किया। पूजा कमिटी के सदस्यों ने जानकारी देते हुए कहा कि वर्ष 2022 से इस स्थल पर रामनवमी पूजा व अखाड़ा का आयोजन होते आ रहा है।इस वर्ष मेला समारोह को भव्य रूप दी गई है। पूजा को लेकर आगामी 30 मार्च को कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी।वही कलश स्थापना के बाद सात दिवसीय रामकथा आयोजित होगी। जिसमें आचार्य रविशंकर के द्वारा प्रवचन दी जाएगी। इसके बाद छह अप्रेल को रामनवमी पूजा व अखाड़ा सह शोभा यात्रा निकाली जाएगी। सात अप्रेल को सोनभद्र यूपी के कलाकारों द्वारा कटप्पा झांकी , आठ व नो अप्रेल को आदिवासी लांगड़े एनएच , 11 को बच्चो की सांस्कृतिक कार्यक्रम , 12 को मानस मंजरी लक्ष्मी रानी व राधा रानी के द्वारा रामचरित मानस कथा ,18 अप्रेल को प्रतिमा विसर्जन होगी। उपायुक्त ने कहा कि रामनवमी सहित चैती दुर्गा पूजा भी आयोजित की गई है। जिसमे मेला सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई है। पूजा को शांतिपूर्वक व आपसी भाईचारे के साथ मनाए। इस अवसर पर बीडीओ टुडू दिलीप सहित पूजा कमिटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर