Search

August 3, 2026 11:31 am

त्योहारों में शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च।

पाकुड़ में ईद उल फितर व सरहुल को लेकर रविवार को निकाला गया फ्लैग मार्च । ईद और सरहुल को लेकर प्रशासन पूरी तरह से चौकस मोड़ में है। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सदर सीओ भागीरथ महतो,अंचल निरीक्षक शिवाशिस, पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी प्रयागराज ने किया । प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान प्रशासनिक टीम शहर के सभी प्रमुख इलाकों से होकर गुजरे । लोगों से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मनाने को लेकर अपील की। साथ ही कहा कि त्यौहार के दिन गड़बड़ी करनेवाले लोगों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा। मौके पर बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू,सब इंस्पेक्टर सुशील दे,सब इंस्पेक्टर दिलीप बास्की के अलावा जवान मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!