Search

March 10, 2026 12:32 am

चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन धूमधाम से मनाई गई महानवमी, मां सिद्धिदात्री की पूजा का आयोजन।

कन्या पूजन के साथ संपन्न हुई नवमी की पूजा।

सिद्धू कान्हू नगर स्थित चैती दुर्गा मंदिर में कुंवारी पूजन का आयोजन किया गया। रविवार को करीब 2:00 बजे दोपहर को महानवमी के शुभ अवसर पर दुर्गा मां के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। साथ में कुंवारी कन्याओं को भोजन भी कराया गया। मंदिर परिसर में यज्ञ का आयोजन भी किया गया।

शहर में धूमधाम से मनाई गई महानवमी

शहर के राज हाई स्कूल रोड, माल गोदाम रोड समेत कई जगहों पर महानवमी के शुभ अवसर पर बड़े ही धूमधाम से पूजा की गई। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन मां दुर्गा के नवमं स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां सिद्धिदात्री भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं और उन्हें यश, बल और धन भी प्रदान करती हैं।

मां सिद्धिदात्री की पूजा का महत्व

शास्त्रों में मां सिद्धिदात्री को सिद्धि और मोक्ष की देवी माना जाता है। मां सिद्धिदात्री सभी प्रकार की सिद्धियां प्रदान करने वाली हैं। सभी देवी-देवताओं को मां से ही सिद्धियों की प्राप्ति हुई हैं। भगवान शिव ने भी मां की तपस्या कर सिद्धियों को प्राप्त किया। मां सिद्धिदात्री की कृपा से ही भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हो गया और वह अर्धनारीश्वर कहलाए।

img 20250406 wa00138947134464171280464

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर