Search

September 20, 2026 8:18 am

पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भाजपा और एबीवीपी ने मोमबत्ती जलाकर जताया शोक, आतंकवाद के खिलाफ की निंदा

एस कुमार

जम्मू कश्मीर के पहलगाम के पास हुई आतंकी घटना पर भाजपा व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने गहरा दुख जताया है. वही भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दर्जनों सदस्यों ने बुधवार संध्या में अंबेडकर चौक पर मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखते हुए मृतक लोगों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की. वही सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय.., कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी, आतंकवाद होस में आओ…., पाकिस्तान हाय.. हाय…पाकिस्तान मुर्दाबाद.. जैसे कई नारे लगाए. वही विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंगलवार की रात जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के द्वारा ‘धर्म’ पूछकर 28 पर्यटकों की बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी गयी. इस कायरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में आज शोक सभा कर मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. कहा कि 28 लोगों की नृशंस हत्या मानवता पर गहरा घाव है. कहा कि अक्सर कहा जाता है कि आतंकियों का कोई धर्म नहीं होता लेकिन पहलगाम में जो हुआ उसकी शुरुआत ही धर्म से हुई है. नाम पूछा फिर धर्म जाना और फिर गोली चला दी. यह क्षति महज परिवारों की ही नहीं है बल्कि पूरे भारत की क्षति है. उन्होंने मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है. मौके पर राहुल मिश्रा, गुंजन तिवारी, पुलक घोष, मनोज सिंह, राणा सिंह, अमित अग्रवाल, सुखेन घोष, धनंजय साहा, गुनु सिंह, राहुल यादव, अशोक यादव, सुभम भगत, जीत साहा, सन्नी तिवारी, लालू राय, परेश घोष सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!