प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखंड के बड़ा सरसा पंचायत के करनघाटी गांव निवासी निर्मल मंडल के घर में गुरुवार शाम आग लग गई जिससे हजारों रुपए का समान जल कर राख में तब्दील हो गया। जानकारी के अनुसार गृह स्वामी निर्मल मंडल के बेटी गैस में खाना बना रही थी अचानक आग पाईप पर लग गई फिर बांस पर लग गया। देखते देखते आग पूरा घर पर फैल गया। आग की लपेटे देख अगल बगल के लोग बाल्टी, डेगची,मोटर से आग को बुझाया तब तक घर पर रखा सरसों, कपड़ा, घर सहित अन्य समान जल कर राख हो गया गृह स्वामी ने आग लगने की सूचना स्थानीय मुखिया को दिया एवं उचित मुआवजे की मांग किया।





