अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय झरिया में विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष में जागरूकता कार्यक्रम सह रैली का आयोजन किया गया.विद्यालय में उपस्थित छात्राओं को मलेरिया के बचाव के लिए आवश्यक जानकारी दी गई.इस कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अब्दुल हक मंजर ने बताया कि वर्ष 2025 की थीम है मलेरिया का अंत हमारे साथ पुनर्निवेश,पुनरकल्पना और पुनर्जागृति है.उन्होंने बताया कि मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है जिससे व्यक्ति को ठंड के साथ बुखार,सर दर्द,उल्टी या उल्टी जैसा महसूस होना,शरीर में एंठन तथा पसीना के साथ बुखार उतर जाना आदि लक्षण दिखाई देता है वैसे लक्षण वाले व्यक्ति को सरकारी अस्पताल में जांच के लिए तुरंत पहुंचे इनका इलाज सभी सरकारी अस्पताल में मुफ्त में किया जाता है यह समय पर इलाज नहीं होने पर मरिज की मौत भी हो सकती है.मलेरिया रोग से बचने के लिए शरीर को ढकने वाले कपड़े पहना चाहिए, साथ ही मच्छर पनपन वाले जगह जहां पानी जमा हो,उसकी सुखा देना चाहिए एवं सोने के समय हमेशा मच्छरदानी की अंदर ही सोए मलेरिया रोग थोड़ी सी सावधानी बरतने से ही बचा जा सकता है.इस दौरान कस्तूरबा बालिका विद्यालय के बच्चियों ने डब्ल्यूएमडी (वर्ल्ड मलेरिया डे )आकर का आकृति बनाकर लोगों को विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष में मलेरिया रोग से बचने के लिए जागरूक किया साथ ही रैली निकाली गई जिसमें जन-जन का यही नारा, मलेरिया मुक्त को देश हमारा!! दूर होगी मलेरिया की बीमारी,जब हम पूरी करेंगे जिम्मेदारी आदि नारे लगाया गया.मौके पर डॉ गंगा शंकर शाह,कालाजार टेक्निकल सुपरवाइजर संजय मुर्मू,लिपिक नित्य पाल,एएनम बबीता कुमारी,कस्तूरबा बालिका विद्यालय की प्रधान अध्यापिका असुनता मुर्मू,अकाउंटेंट राखी चौधरी,शिक्षिका अंजलि टुडू, एलीना मरांडी उपस्थित थी.





