Search

May 6, 2026 12:12 pm

जातीय जनगणना: सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम, आजसू पार्टी ने किया स्वागत।

राजकुमार भगत

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराने के ऐतिहासिक और दूरदर्शी फैसले की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह फैसला सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। महतो ने कहा कि यह फैसला सामाजिक समानता, न्याय और समावेशी विकास की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इससे भविष्य का भारत बनाने में एक बड़ा आधार मिलेगा। आजसू पार्टी ने समय-समय पर लगातार जातीय जनगणना की मांग उठाई है और यह फैसला पार्टी के दीर्घकालिक संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। महतो ने कहा कि झारखंड एक आदिवासी बहुल राज्य है, जहां आदिवासी, दलित, पिछड़े, अलसंख्यक और अन्य वंचित समुदायों ने ऐतिहासिक रूप से सामाजिक-आर्थिक उपेक्षा का सामना किया है। आजसू पार्टी ने हमेशा इन समुदायों की आवाज को बुलंद किया और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। यह फैसला झारखंड के इन समुदायों के लिए एक नया द्वार खोलेगा, जिससे सरकारी योजनाएं और संसाधन उन तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेंगे।
आजसू पार्टी इस ऐतिहासिक फैसले का पूर्ण समर्थन करती है और केंद्र सरकार से आग्रह करती है कि जातीय जनगणना को समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से लागू किया जाए। पार्टी इस प्रक्रिया में हर स्तर पर सक्रिय सहयोग प्रदान करेगी और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को प्रेरित करेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!