Search

May 4, 2026 8:14 pm

दहेज प्रताड़ना को लेकर दो अलग -अलग मामला दर्ज।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): थाना क्षेत्र के सुंदरपुर व अंगूठियां की दो पीड़िता ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अपने ससुराल वालों के खिलाफ पीसीसार के तहत थाने में केस दर्ज कराया है। सुंदरपुर की सिमरन प्रवीण ने दहेज प्रताड़ना को लेकर ओल्ड मुलाजोर जिला नॉर्थ 24 परगना निवासी पति महबूब आलम, ससुर मो .सदाकत, सास हसीना बेगम व ननद पूनम दे के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने कई तरह के संगीन आरोप अपने ससुराल वालों पर लगाएं हैं। इसी तरह अंगूठियां की रेखा कुमारी ने दर्ज मामले में दादपुर पाकुड़ निवासी पति चंद्रपाल यादव, ससुर जितु यादव, सास अशांति देवी सहित कुल छह लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित किये जाने के आरोप में केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने कई तरह के आरोप अपने ससुराल वालों पर लगाए हैं। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामले की सघन जांच की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!