Search

March 17, 2026 1:20 pm

सिंधीपाड़ा वार्ड 12 में डीप बोरिंग फेल,जल संकट से जूझ रहे लोग।

टैंकर की व्यवस्था मात्र कुछ लोगों के लिए, रहते हैं सैकड़ो परिवार, कुछ नेता सेंक रहे अपनी राजनीतिक रोटी।

टैंकर से नहीं चलेगा काम, बोरिंग जल्द चालू हो – लोगों की मांग।

पाकुड़: पाकुड़ शहर के वार्ड नंबर 12 स्थित सिंधी पाड़ा मोहल्ले में डीप बोरिंग फेल होने से जल संकट गहरा गया है। वार्ड नंबर 12 के सैकड़ों परिवार पिछले कई दिनों से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है और घरेलू कामकाज के लिए आसपास के मोहल्लों से पानी लाना पड़ रहा है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कोई नई समस्या नहीं है। वे पिछले कई वर्षों से नगरपालिका से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन न तो किसी ने सुध ली और न ही कोई स्थायी समाधान किया गया।मोहल्लेवासी बताते हैं कि इस बार बारिश कम हुई थी, जिससे जलस्तर बहुत नीचे चला गया और बोरिंग के साथ-साथ मोटर भी फेल हो गया।

स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ी, प्रशासन बेखबर

लोगों का कहना है कि जब तक पानी नहीं आता, तब तक रोजाना की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। महिलाओं और बच्चों को सुबह से शाम तक पानी भरने के लिए एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले भटकना पड़ रहा है।नगरपालिका पदाधिकारी ने कहा कि उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं थी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही नए डीप बोरिंग का कार्य शुरू कराया जाएगा। तब तक मोहल्ले में पानी की सप्लाई टैंकरों के माध्यम से की जाएगी ताकि किसी को परेशानी न हो।

लोगों की मांग – हो स्थायी समाधान

स्थानीय लोगों ने नगरपालिका से मांग की है कि जल्द से जल्द नई बोरिंग करवाई जाए और भविष्य में जल संकट न हो इसके लिए वर्षा जल संचयन जैसी योजनाओं पर भी काम किया जाए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर