रेलवे पुलिस ने रेल सुरक्षा को लेकर मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों के सामानों की जांच कि गई । साहिबगंज रेलवे जीआरपी के पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया की आरपीएफ व जीआरपी के संयुक्त अभियान में जांच की गई ट्रेन में अवैध सामान ज्वलनशील पदार्थ मादक पदार्थ परिवहन के खिलाफ चलाया गया जांच अभियान । ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लेटफार्म पर बाहर से आने वाले यात्रियों से पूछताछ करने के साथ ही उनके सामान की तलाशी भी ली गई। साथ ही ट्रेनों के अंदर भी सर्चिंग अभियान कर जांच पड़ताल की गई। यात्रियों को बताया गया कि अपने सामान की रक्षा कैसे करें यात्रा के दौरान अनजान व्यक्तियों द्वारा दिए गए खाद्य पदार्थों का प्रयोग ना करें एवं सुरक्षित यात्रा करें यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी हो तो पुलिस की सहायता हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करने का को कहा गया। साथ ही जीआरपी निरीक्षक ने यात्रियों को सतर्क रहने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि स्टेशन परिसर में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखाई दे। इसके अलावा किसी भी अंजान व्यक्ति द्वारा दी गई खाने पीने की चीजों का सेवन न करे। मौके पर जीआरपी थाना प्रभारी प्रीतम रंजन, आरपीएफ के गौतम कुमार साह व अन्य मौजूद थे।





