Search

September 17, 2026 12:51 am

मोटरसाइकिल दुर्घटना, दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल।

थाना क्षेत्र के पाकुड़िया से लखिजोल जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर नावाडीह के पास बुधवार रात्रि को मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलटने से चालक समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये.मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल चालक रामसूरत मड़ैया उम्र 41 साल पिता ब्रिंची मड़ैया,ग्राम बड़ा चपड़िया , साहेब किस्कु उम्र 26 साल ग्राम मलारपुर जो अपने घर से पाकुड़िया की ओर आ रहा था तभी नावाडीह के पास तीखे मोड़ होने के कारण मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया।ग्रामीणों द्वारा 108 एम्बुलेंस को इसकी सूचना दी गई।एम्बुलेंस द्वारा सड़क पर गिरे हुए दोनों व्यक्ति को उठा कर पाकुड़िया अस्पताल पहुंचाया गया.जहां डॉ मंजर आलम द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया.डॉ मंजर ने बताया कि दोनों व्यक्ति को माथे एवं पैर पर गंभीर चोट लगी है.प्राथमिक उपचार कर दोनों को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!