Search

March 18, 2026 6:29 pm

वाहन जांच अभियान, 20250 रुपये का जुर्माना वसूला गया, हेलमेट नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई

पाकुड़ । जिला मे परिवहन एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने, सड़क दुर्घटनाओ को रोकने एवं वाहन चालको को अपने वाहनों को जिला प्रशासन द्वारा बृहस्पतिवार को जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर के नेतृत्व में जिलें के गाँधी चौक, हरिनडाँगा चौक, अम्बेडकर चौक से नगर थाना पाकुड़ मुख्य मार्ग तक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान नो पार्किंग मे वाहन पार्क करने वाले दो वाहनों से 3300रुपया एवं 13 दो पहिया वाहनों के द्वारा हेलमेट नहीं लगाने पर 16950 का ऑनलाइन चालान काटा गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने टोइंग व्हीकल के द्वारा गलत जगह बार-बार अपने वाहनों को पार्किंग करने की स्थिति में वाहनों को उठाकर ले जाने एवं पाकुड़ नगर थाना में जप्त करने के साथ अन्य आवश्यक कठोर कार्रवाई करने को लेकर भी आम लोगो तथा वाहन चलाको को हिदायत दी। जांच अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ सड़क सुरक्षा के कर्मी एवं पाकुड़ नगर थाना प्रभारी के द्वारा वाहन चालकों से हेलमेट नहीं लगाने, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, ट्रिपल लोडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव आदि की भी जांच की गई। जिन वाहनों का परमिट, बीमा, फिटनेस,प्रदुषण, रिफ्लेक्टिव टेप लगा हुआ नहीं मिलेगा, ओवरलोड वाहनों का चक्रवृद्धि ब्याज के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा ।काटे गए ई चालान का भुगतान नहीं करने पर वाहन के ऊपर नियम संगत कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी ।

img 20250515 wa00446629850753092638946

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर