Search

September 17, 2026 12:24 am

आंधी से पेड़ गिरा, बिजली गुल, रास्ते बंद

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के अस्कांध गांव में गुरुवार दोपहर मौसम में अचानक आए बदलाव ने जमकर बारिश हुई ।तेज हवा और बारिश के दौरान अस्कंधा महुबोना मुख्य सड़क पर पेड़ गिर गया। पेड़ बिजली तारों पर गिरे और बिजली गुल हो गई। पेड़ों के सड़कों पर गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ। बारिश थमने के बाद स्थानीय लोगों ने पेड़ों को काटकर हटाना शुरू किया ताकि वाहनों को आने-जाने का रास्ता मिल सके । लेकिन पेड़ बहुत बड़ा होने के कारण दोपहर 3 बजे से सुबह 12 बजे तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। जबकि बिजली विभाग के तरफ से किसी भी प्रकार की करवाई देखने को नही मिला । जिससे ग्रामीण परेशान थे । प्रशासन की लापरवाही के कारण यातायात प्रभावित हुआ । आंधी-तूफान में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।बिजली विभाग की लापरवाई पर कई सवाल खड़ा हो रहा है ।जिस कारण ग्रामीणों में काफी रोष है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!