Search

September 17, 2026 12:24 am

तंबाकू निषेध अभियान: बीडीओ और अंचल अधिकारी ने चलाया छापेमारी अभियान।

6800 रुपये वसूला गया जुर्माना।

इकबाल हुसैन

महेशपुर थाना क्षेत्र के चौक चौराहा में तंबाकू निषेध कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव और अंचल अधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने संयुक्त अभियान चलाकर दर्जनों दुकानों में औचक छापेमारी की। इस दौरान गुटका, सिगरेट सहित अन्य नशीली पदार्थ जब्त कर दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने बताया कि सरकार के निर्देश पर राज्य में गुटखा, तम्बाकू, सिगरेट सहित अन्य नशीली पदार्थ पूरी तरह प्रतिबंधित है। बावजूद इसके कई दुकानदार चोरी-छिपे इन पदार्थों की बिक्री कर रहे थे। अभियान के तहत कुल 8 दुकानों से 6800 रुपये जुर्माना वसूला गया। दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी गई कि अगली बार छापेमारी के दौरान अगर वे फिर से इन पदार्थों की बिक्री करते पाए गए तो उन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

img 20250516 wa00124482290073919816213

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!