Search

March 18, 2026 4:49 pm

तम्बाकू जनित सामाग्री पाए जाने पर दुकानदारों पर लगाया गया जुर्माना।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): शुक्रवार को पदाधिकारियो ने तम्बाकू जनित सामग्रियों की बिक्री को लेकर हिरणपुर बाजार के दुकानों का निरीक्षण किया। जहां गुटखा पाए जाने पर पांच दुकानदारों के ऊपर 200 – 200 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जांच के दौरान अंचलाधिकारी मनोज कुमार , बीडीओ टुडू दिलीप व थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह मुख्य रूप से शामिल थे। तीनो पदाधिकारियो ने बाजार के सभी दुकानों में जाकर गुटखा सहित अन्य तम्बाकू जनित पदार्थो की सघन जांच किया। दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी हालात में गुटखा आदि बेचे पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पदाधिकारियो ने जबरदहा फुटबॉल मैदान में जुआ खेल रहे जुआरियो को खदेड़ा। वही शराब बेचने वालों के ऊपर भी करवाई किया। सीओ ने बताया कि तम्बाकू जनित वस्तुओ की बिक्री किसी भी हालात में होने नही दी जाएगी। इसको लेकर छापेमारी निरन्तर जारी रहेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर