Search

May 3, 2026 6:23 pm

बीडीओ ने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र एवं जलमीनार मरम्मती कार्य का किया निरीक्षण

शुक्रवार को अमड़ापाड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता ने सिंगारसी पंचायत में अधूरे पड़े आंगनबाड़ी केंद्र एवं आलुबेड़ा पंचायत में जलमीनार मरम्मति कार्य का निरीक्षण किया।आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के क्रम में सेविकाओं एवं ग्रामीणों के बीच आवश्यक जानकारी साझा किया तथा उसे शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
इसके अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आलुबेड़ा में 14 एवं 15 वें वित्त आयोग से निर्मित खराब हो चुके जलमीनार के मरम्मति कार्य का निरीक्षण किया। ठीक हो चुके जलमीनारों का नियमित देखभाल एवं जल निकासी हेतु सोक पीट बनाने का निदेश दिया गया। साथ ही मरम्मति हेतु लंबित जलमीनारों को एक सप्ताह के अंदर ठीक करवाने का निर्देश संबंधित पंचायत सचिव को दिया गया।

img 20250516 wa00305133664291269302202

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!