Search

March 18, 2026 3:12 pm

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।

पाकुड़ के ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन में जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सदस्यों द्वारा एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में लगभग 50-60 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा के महत्व और नियमों के बारे में जानकारी दी गई। सड़क सुरक्षा सदस्यों ने वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, मोबाइल का उपयोग न करने और रोड क्रॉस करने के नियमों के बारे में बताया। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने और अपने परिवार को भी सुरक्षा का पाठ पढ़ाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में यातायात नियमों का पालन करने के लिए सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बीच शपथ ग्रहण करवाया गया। साथ ही उन्हें हिट एंड रन और गुड समरिटन के बारे में भी जानकारी दी गई। गुड समरिटन योजना के तहत, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने वाले नेक व्यक्ति को 2,000 रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम में रोड इंजीनियर एनालिस्ट मोहम्मद अजहद अंसारी, अमित कुमार राम और कंप्यूटर कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर पप्पू सर और मैडम शामिल थे। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा के महत्व और नियमों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित किया गया।

img 20250517 wa0027391682937480624689

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर