Search

March 18, 2026 1:08 pm

तम्बाकू और गुटखा के खिलाफ कार्रवाई, 5 दुकानों से वसूला गया जुर्माना।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सहायक अभियंता रोहित गुप्ता ने पुलिस पदाधिकारी एएसआई कालेश्वर साह और जवानों के साथ शनिवार को बसंतपुर और बोंनोग्राम सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानदारों को तम्बाकू और गुटखा जैसे निषिद्ध पदार्थ बेचते हुए पाया गया। इन दुकानदारों से चेतावनी दंड स्वरूप 5 दुकानों से 200 रुपये प्रति दुकान के हिसाब से कुल 1000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे निषिद्ध पदार्थों की बिक्री और सेवन प्रतिबंधित है और आगे भी छापेमारी अभियान जारी रहेगा। दुकानदारों को हिदायत दी गई कि वे आगे से इन निषिद्ध पदार्थों की बिक्री न करें।

img 20250517 wa00327969888723389696465
img 20250517 wa00311491957356477046719

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर