Search

September 16, 2026 10:29 pm

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न।

राजकुमार भगत

पाकुड़ के रानी ज्योतिर्मयी बालिका उच्च विद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2024-25 आयोजित की गई। परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक और वीक्षक की मौजूदगी में परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पूर्ति ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। परीक्षा में कुल 198 परीक्षार्थियों में से 188 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए, जबकि 10 अनुपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!