Search

September 16, 2026 10:29 pm

मच्छरों से बचाव को लेकर फागिंग

मच्छरों से बचाव के लिए नगर परिषद द्वारा वार्ड नंबर 3 में फॉगिंग कराई गई। बारिश के बाद नगर परिषद क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है । क्षेत्र में मच्छरों की संख्या में इजाफा हो गया है। जिसके चलते वायरल बुखार व अन्य बीमारियों के मरीज भी बढ़ रहे हैं। वहीं वायरल के इंफेक्शन से खांसी व जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। मच्छरों से बचाव को लेकर नगर परिषद कार्यपालक अमरेंद्र कुमार कहा सभी वार्डों में फागिंग करवाया जा रहा है । नगर के सभी वार्डों के नाले व नालियों की साफ सफाई कराई जा रही है
ऐसे सभी स्थानों पर फागिंग मशीन द्वारा छिड़काव कराया जाएगा, जहां मच्छरों के पैदा होने की संभावना है।
उन्होंने लोगों से अपील की घरों से निकलने वाले कूड़े का सही निस्तारण करें। गीले व सूखे कूड़े को अलग-अलग डस्टबिन में डालें। कहीं भी जलभराव न होने दें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!