Search

March 18, 2026 6:28 am

स्कूल चले हम अभियान का आयोजन, बच्चों ने निकाली रैली

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड के सभी सरकारी स्कूलों में स्कूल चले हम अभियान स्कूल रूआर (बैक टू स्कूल प्रोग्राम) का आयोजन किया गया।साथ ही सभी स्कूलों में तिथि भोजन का भी आयोजन किया गया।जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा विद्यालय के पोषक क्षेत्र में रैली निकाली गई। रैली में छात्र छात्राओं द्वारा नारे लगाकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावक को प्रेरित किया गया। साथ ही आज के दिन जो भी छात्रों का जन्म दिन था।उन छात्रों से केक कटवा कर जन्मदिन मनाया गया।वही प्रखंड के बालक मध्य विद्यालय लिट्टीपाड़ा मध्य विद्यालय ,बड़ा चटकम विद्यालय ,छोटा कूटलो विद्यालय सहित सभी विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बालक मध्य विद्यालय लिट्टीपाड़ा में तिथि भोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया शिव टुडू ,संकुल साधन सेवी वरुण रजक व बड़ा चटकम व छोटा कूटलो विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया जोसेफ मालतो मौजूद थे।मौके पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक अजीत कुमार मंडल ,माखन सोरेन, एलिजाबेथ मुर्मू, नमिता हेंब्रम, राजेश कुमार साहा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

img 20250520 wa00033659148725369091539

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर