पाकुड़िया प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण किया.इस दौरान उन्होंने प्रखंड के बनियापसार पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा कर विरसा हरित ग्राम योजना,भष्मक,अबुआ आवास, बिरसा सिंचाई कुप,मुख्यमंत्री पशुधन योजना सहित अन्य योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया.बीडीओ ने बनियापसार पंचायत के लाभुक नूनका देवी,मानेल हांसदा और रेबेका मुर्मू का अबुआ आवास योजना का निरीक्षण किया.उन्होंने अधूरा पड़े आवस को जल्द ही पूर्ण करने का निर्देश लाभुक को दिया एवं यथा शीघ्र आवास कार्य प्राक्कलन के अनुरूप व समय सीमा के साथ अविलंब पूरा करवाने का निर्देश बीपीओ जगदीश पंडित को दिया.मौके पर सहायक अभियंता रोहित गुप्ता,कनिय अभियंता लालू रविदास,पंचायत के मुखिया सलोमी बेसरा, पंचायत सचिव ,रोजगार सेवक एवं लाभुक मौजूद थे।






