Search

May 4, 2026 11:39 pm

थाना परिसर में बकरीद पर्व को सौहार्दपूर्ण रूप से मनाने का लिया निर्णय।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बकरीद पर्व को लेकर रविवार को हिरणपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने किया। इस बैठक में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। सीओ ने उपस्थित लोगों को कहा कि पर्व को शांति व आपसी भाईचारे के साथ मनाना है। जिस जिस जगहों पर पर्व आयोजित होगी , उस जगहों पर पुलिस मुस्तैदी से तैनात रहेंगे। स्पीड बाइक राइडर्स को लेकर सीओ ने कहा कि पर्व के दिन रानीपुर मोड़ , सुभाष चौक व हाईस्कूल मोड़ में चेकनाका लगाया जाएगा। बैठक में पुलिस निरीक्षक , थाना प्रभारी ने भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर इसहाक अंसारी , ताहिर अंसारी , सुकुमार सेन , दीपक साहा , विकास रविदास आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!