Search

March 15, 2026 10:58 am

कोयला डंफरो की मनमानी जारी , डांगापाड़ा के रास्ते परिचालन।

राहुल दास

Also Read: E-paper 25-02-2026

हिरणपुर (पाकुड़): खाली कोयला डंफरो की मनमानी निरन्तर जारी है। जो प्रशासन के सख्ती के बावजूद मोहनपुर , डांगापाड़ा के रास्ते दिन को ही परिचालन की जा रही है। प्रशासन द्वारा जनहित को लेकर हिरणपुर के रास्ते कोयला डंफरो की परिचालन में रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक समयावधि सुनिश्चित किया गया था। इसके बावजूद इस पथ में मनमानी रूप से पुनःडंफरो की परिचालन होने से प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कई डंफरो के ऊपर आर्थिक जुर्माना भी पूर्व में लगाया गया था। अब तो डम्फर चालको द्वारा दिन दहाड़े मोहनपुर – डांगापाड़ा के रास्ते खाली डंफरो को ले जाया जा रहा है। तेज गति से डंफरो की परिचालन से ग्रामीण क्षेत्र के लोग काफी भयाक्रांत है। इसके पूर्व भी कई बार वाहनों की तेज गति के कारण कई दुर्घटनाये घट चुकी है। खाली डंफरो का परिचालन दिन व शाम को काफी संख्या में देखी जा रही है। इस पर प्रशासन को अंकुश लगाना आवश्यक है। नही तो कभी भी बड़ी सड़क दुर्घटना घटने की अंदेशा बनी हुई है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया इसको लेकर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर