Search

August 9, 2026 10:50 am

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तंबाकू निषेध को लेकर शपथ ग्रहण, स्वास्थ्य कर्मियों ने लिया जनजागरूकता का संकल्प।

अब्दुल अंसारी

शुक्रवार को पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत ने की। उन्होंने उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों एवं गणमान्य लोगों को 2 मई से 26 जून तक चलने वाले विशेष तंबाकू निषेध अभियान के तहत शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ. भगत ने कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस, जो प्रतिवर्ष 31 मई को मनाया जाता है, का उद्देश्य लोगों को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों से अवगत कराना और इसके सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों व असमय मृत्यु के खतरों को उजागर करना है। उन्होंने बताया कि यह अभियान विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के नेतृत्व में एक वैश्विक पहल है, जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी को तंबाकू की लत से बचाना और तंबाकू मुक्त समाज की दिशा में कदम बढ़ाना है। डॉ. भगत ने लोगों से अपील की कि वे तंबाकू का सेवन छोड़ने के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें, जहां परामर्श और सहायता उपलब्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम तंबाकू के खिलाफ लड़ाई में एक मजबूत हथियार साबित हो सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से डॉ. मंजर आलम, डॉ. गंगा शंकर शाह, नित्य पाल, रितेश टुडू, सभी एएनएम, विभिन्न गांवों से आई हुई साहिया बहनों सहित अनेक स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर समाज को तंबाकू मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!