Search

March 15, 2026 4:59 am

हूल दिवस पर 28 से 30 जून तक झारखंड कांग्रेस निकालेगी पदयात्रा, भोगनाडी में शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

सतनाम सिंह पाकुड़।

रांची। सिद्धू-कान्हू, चान्द-भैरव, फूलो-झानो समेत अन्य हूल शहीदों की स्मृति में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी 28 जून से 30 जून 2025 तक हूल पदयात्रा का आयोजन करेगी। समापन अवसर पर 30 जून को भोगनाडी में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस पदयात्रा का उद्देश्य हूल क्रांति की ऐतिहासिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाना है।

Also Read: E-paper 22-02-2026
img 20250614 wa00033662587238163018689

इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए कांग्रेस मुख्यालय, रांची में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जो कार्यक्रम के समन्वय और संचालन की जिम्मेदारी संभालेगी।

img 20250614 wa000238815863060447187

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री बंधन तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, प्रदेश महासचिव तनवीर आलम, प्रदेश प्रवक्ता शांतनु मिश्रा, एसटी सेल के अध्यक्ष जोशई मांडी, कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहू, सह प्रभारी राजन वर्मा एवं रामानंद केसरी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने कार्यक्रम की सफलता के लिए व्यापक रणनीति, जनसंपर्क अभियान और हूल क्रांति के इतिहास को जनमानस तक पहुंचाने हेतु साझा प्रयासों की जरूरत पर बल दिया।

img 20250614 wa00043577010572933959769

कांग्रेस का यह आयोजन राज्य में हूल क्रांति की चेतना को मजबूत करने और आदिवासी संघर्ष के इतिहास को सम्मान देने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर