Search

March 14, 2026 3:09 pm

सखी दिवस पर दीदियों को डीसी की सौगात: एक को मिला ₹6 लाख का क्रेडिट, दूसरी को ₹50 हजार का लोन

स्कूलों में अब दीदियां खिलाएंगी तिथि भोज, जन्मदिन पर बच्चों संग काटेंगी केक।

जेएसएलपीएस की पहल पर बुधवार को जिले में धूमधाम से सखी दिवस मनाया गया। पाकुड़िया के सीएमटीसी सेंटर में मुख्य कार्यक्रम हुआ, जहां उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिले की सभी सखी मंडल दीदियों से संवाद किया और उन्हें बेहतर काम के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उपायुक्त ने एक महिला समूह को ₹6 लाख का क्रेडिट लिंकेज पासबुक और एक दीदी को ₹50 हजार का मुद्रा लोन पासबुक सौंपा।

हर महीने स्कूलों में दीदियां कराएंगी तिथि भोज

डीसी ने बताया कि अब हर महीने 20 तारीख को स्कूलों में तिथि भोज और जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जेएसएलपीएस की दीदियां आस-पास के स्कूलों को गोद लेंगी और बच्चों को स्वादिष्ट भोजन खिलाएंगी। जिन बच्चों का जन्मदिन उसी महीने होता है, उनके लिए केक काटकर जश्न भी मनाया जाएगा। इस आयोजन में बेहतर काम करने वाली दीदियों को सर्टिफिकेट मिलेगा।

डीसी ने दी जानकारी, आने वाले दिनों में क्या-क्या होगा

21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करते हुए दीदियों को फोटो ग्रुप में भेजने की अपील।

24 जून: सभी प्रखंडों में रक्तदान शिविर, दीदियों को हिस्सा लेने को कहा गया।

28 जून: अबुआ आवास योजना के तहत गृह प्रवेश कार्यक्रम, दीदियों की भूमिका जरूरी।

16 जून से जिले में चल रहा डोर-टू-डोर एक्टिव केस सर्च अभियान, एक भी घर न छूटे, इसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दीदियों को।

पर्यावरण और रोजगार पर भी जोर

डीसी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ और प्रोजेक्ट प्रकृति के तहत पौधारोपण को बढ़ावा देने की अपील की। हर दीदी कम से कम दो पौधे लगाएं। साथ ही बकरी पालन, मशरूम, स्ट्रॉबेरी और सब्जी उत्पादन जैसे कामों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, डीपीएम प्रवीण मिश्रा समेत जेएसएलपीएस की पूरी टीम मौजूद रही।

img 20250618 wa00377091837723278837502
img 20250618 wa00341484301565307180931
img 20250618 wa00338950390145696503674
img 20250618 wa00355382979832556600636

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर