Search

March 14, 2026 7:24 am

योग से जागा आत्मबल: डीसी, डीडीसी समेत अधिकारियों ने किया योग, बच्चों में दिखा उत्साह

“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” की थीम पर मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

जिले में शनिवार की सुबह कुछ खास रही। सूरज की पहली किरण के साथ जब आम लोग अपने दिन की शुरुआत कर रहे थे, तब पाकुड़ के कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में ज़िले के आला अधिकारी, स्कूली बच्चे और योग प्रेमी एकजुट होकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे थे। योगगुरु संजय कुमार शुक्ला की अगुवाई में आयोजित इस सत्र में उपायुक्त मनीष कुमार, उपविकास आयुक्त, परियोजना निदेशक (आईटीडीए), अपर समाहर्ता, एसडीओ समेत कई वरीय पदाधिकारी भी योगाभ्यास करते नजर आए। कार्यक्रम की थीम रही – “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”, जिसने सभी को शरीर, मन और प्रकृति के संतुलन का संदेश दिया।=डीसी मनीष कुमार ने दी शुभकामनाएं इस मौके पर डीसी मनीष कुमार ने जिलावासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। यह तन और मन दोनों को शुद्ध करता है। आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में योग हमें मानसिक शांति देता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर हर व्यक्ति दिनचर्या में सिर्फ कुछ मिनट योग को शामिल करे तो वह न केवल स्वस्थ रह सकता है, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त कर सकता है।

अधिकारियों से लेकर बच्चों तक, सभी में दिखा उत्साह

कार्यक्रम में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, डीएसई, मुख्यालय डीएसपी, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी समेत अन्य विभागों के अधिकारी और कई विद्यालयों के बच्चे भी शामिल हुए। सभी ने एकसाथ आसन, प्राणायाम और ध्यान किया। बच्चों में योग को लेकर गजब का उत्साह देखा गया।

जागरूकता के साथ स्वास्थ्य की ओर एक कदम।

यह आयोजन धरती आबा जनभागीदारी अभियान और प्रोजेक्ट जागृति – बेहतर स्वास्थ्य की ओर के तहत किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना और उन्हें एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

योग का संदेश – शरीर ही नहीं, आत्मा को भी करें मजबूत

कार्यक्रम के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि योग को केवल 21 जून तक सीमित न रखते हुए, इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे।

img 20250621 wa00076184710388389865740
img 20250621 wa00042396681950935016846
img 20250621 wa00036901867357231943929
img 20250621 wa00054675379527546851144

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर