Search

June 28, 2025 3:36 am

न्याय अब और होगा आसान, पाकुड़ में तैयार हुए लीगल हेल्प के ग्रासरूट योद्धा।

विधिक योद्धाओं की पाठशाला, जागरूकता से लेकर न्याय तक सिखाया गया हर पाठ,

डीएलएसए में क्षमता विकास सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

पाकुड़ | जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), पाकुड़ के सभागार में शुक्रवार को पीएलवी (पैरा लीगल वॉलंटियर्स) के लिए क्षमता विकास सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम झालसा रांची के निर्देश पर और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार अध्यक्ष शेषनाथ सिंह के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अगुवाई सचिव रूपा बंदना किरो ने की।
प्रशिक्षण में पीएलवी की कार्यशैली की समीक्षा की गई और उनकी दक्षता को बढ़ाने हेतु कई महत्वपूर्ण कानूनी पहलुओं पर चर्चा की गई। सचिव ने सभी पीएलवी को अपने-अपने क्षेत्रों, स्कूलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नशामुक्ति जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया।

नालसा की योजनाओं की दी गई जानकारी

कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो. नुकूमुद्दीन शेख ने नालसा (NALSA) की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और पीएलवी को आम जनता के बीच विधिक जागरूकता फैलाने को प्रेरित किया।

मौके पर रखी गई पीएलवी की समस्याएं, समाधान के मिले सुझाव

प्रशिक्षण के दौरान सभी उपस्थित पीएलवी ने कार्य क्षेत्र में आ रही समस्याएं साझा कीं। सचिव रूपा बंदना किरो ने पीड़ितों को न्याय दिलाने में थाने से लेकर अदालत तक की कानूनी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी और हर स्तर पर पीएलवी की भूमिका को स्पष्ट किया।

कई पीएलवी रहे मौजूद

कार्यक्रम में तेरेसा किस्कू, मल्लिका सरकार, सीमा साहा, प्रियंका झा, प्रियंका हेंब्रम, मिरु बेसरा, सुजाता घोष, कमला राय गांगुली, मनोज सोरेन, मोकमाउल शेख, ज्योति कुमारी, चन्दन रविदास, चंद्र शेखर घोष, मो. सायेम अली, पिंटू मरांडी, कान्हु हांसदा, आजारूल शेख, खुदू राजवंशी, पिंकी मंडल, विजय कुमार राजवंशी, उत्पल मंडल एवं नीरज कुमार राउत शामिल हुए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर