Search

October 19, 2025 11:38 pm

वोटर लिस्ट से नाम कटने पर झामुमो आक्रामक : लोकतंत्र से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं — हेमलाल मुर्मू।

प्रशांत मंडल

पाकुड़/लिट्टीपाड़ा प्रखंड के रांगा स्थित डिग्री कॉलेज परिसर में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू शामिल हुए। इस दौरान वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के मुद्दे पर पार्टी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के रवैए को लोकतंत्र विरोधी बताया। विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा दिया गया वोट का अधिकार संविधान की आत्मा है। लेकिन 2003 के बाद के कई मतदाताओं के नाम बिना सूचना के हटाए जा रहे हैं, खासकर ग्रामीण इलाकों के लोगों को जानबूझकर सूची से बाहर किया जा रहा है। यह आदिवासी और गरीबों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से वंचित करने की साजिश है। उन्होंने सभी प्रखंडों और पंचायतों के कार्यकर्ताओं से बूथ लेवल एजेंट (BLA) की जल्द नियुक्ति करने और उनकी सूची जिला कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया, ताकि मतदाता सूची से किसी भी समर्थक का नाम हटने न पाए।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम ने की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में कार्यकर्ताओं को पूरे समर्पण से जुटना होगा। हमें अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर सुनिश्चित करना है कि हर योग्य मतदाता का नाम सूची में जुड़ा रहे।

जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार एक सोची-समझी साजिश के तहत झामुमो के परंपरागत वोटरों को निशाना बना रही है। नाम जोड़ने के लिए अनावश्यक दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। यह जनता के मौलिक अधिकारों पर हमला है। बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य निशा शबनम हांसदा, पोलिना मुर्मू, जिला संगठन सचिव मुसलोद्दीन अंसारी, महिला मोर्चा की पूर्व सचिव सुशीला देवी समेत विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में इस मुद्दे के खिलाफ जन-जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया।

img 20250714 wa00213728843484449911577

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर