Search

September 13, 2025 4:25 pm

व्यवहार न्यायालय परिसर में चला स्वच्छता अभियान, महिलाओं के लिए लगा सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन।

पाकुड़ | माननीय उच्च न्यायालय रांची के निर्देश पर रविवार को पाकुड़ व्यवहार न्यायालय परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान की अगुवाई स्वयं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह ने की। न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी, कर्मचारी और कर्मी मिलकर परिसर की सफाई में जुटे। जज साहब ने स्पष्ट कहा कि न्यायालय में आने वाले वादी-प्रतिवादी और अधिवक्ताओं को स्वच्छ वातावरण देना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। बारिश में परिसर में फिसलन की आशंका को देखते हुए काई पर नियमित ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है।

महिलाओं के लिए नई पहल।

न्यायालय परिसर में महिला वादियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाई गई है। महज ₹5 में कोई भी महिला इसमें से एक सेनेटरी पैड प्राप्त कर सकती है। खास बात यह है कि जिनके पास पैसे नहीं हैं, उनके लिए भी निःशुल्क मशीन की व्यवस्था की गई है। इस्तेमाल किए गए पैड के सुरक्षित निपटान के लिए इन्सिनिरेटर मशीन भी मौजूद है।

परिसर में दिखा साफ-सुथरा वातावरण

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि न्यायालय परिसर में प्रतिदिन सफाई की जाती है। पेड़-पौधों की नियमित छंटाई और साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा जाता है, ताकि हर कोना साफ और व्यवस्थित रहे। यह पहल न सिर्फ न्यायिक गरिमा को बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि न्याय की राह साफ और सुविधाजनक होनी चाहिए।

img 20250803 wa00117262385934042299586
img 20250803 wa00093020469268989523453
img 20250803 wa00083693673537278900429

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर