Search

May 13, 2026 1:38 am

पिता तुल्य थे दिशोम गुरु शिबू सोरेन : जूली खृष्टमनी हेम्ब्रम।

पाकुड़: झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमनी हेंब्रम ने भावुक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें पिता तुल्य बताया।उन्होंने कहा, “गुरुजी हम सबके लिए पिता समान थे। उनका मार्गदर्शन, उनका संघर्ष और उनकी सादगी हम सबके लिए प्रेरणा थी। उनके जाने से ऐसा लगता है जैसे अपने घर का मुखिया खो दिया हो। उन्होंने झारखंड को सिर्फ एक राज्य नहीं, एक पहचान दी।जूली हेंब्रम ने कहा कि गुरुजी ने कभी व्यक्तिगत लाभ के लिए राजनीति नहीं की। उन्होंने ना बंगला माँगा, ना विशेष सुविधा — केवल जनता के लिए संघर्ष किया। “जब अन्य बड़े नेताओं की तूती बोलती थी, तब भी गुरुजी स्वतंत्र और सशक्त आवाज बने रहे,” उन्होंने कहा।उन्होंने बताया कि वे नेमरा रवाना हो चुकी हैं और गुरुजी की अंत्येष्टि में शामिल होकर उन्हें अंतिम जोहार अर्पित करेंगी।उन्होंने कहा, “गुरुजी के सिद्धांत, उनकी विचारधारा और उनकी राजनीतिक ईमानदारी हम झामुमो कार्यकर्ताओं के लिए आज भी आदर्श है। उनकी विरासत हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!