सतनाम सिंह
पाकुड़ पुलिस लाइन शुक्रवार को खेलों के रंग में रंग गई। मौके था संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता–2025 का, जिसका शुभारंभ संथाल परगना के डीआईजी अंबर लकड़ा, पाकुड़ एसपी निधि द्विवेदी और दुमका एसपी पीतांबर कुमार खेरवार ने संयुक्त रूप से किया।।कार्यक्रम की शुरुआत शपथ ग्रहण से हुई। डीआईजी अंबर लकड़ा ने जवानों को निष्पक्ष खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई और कहा—यह आयोजन न सिर्फ प्रतिभा दिखाने का अवसर है, बल्कि पुलिस जवानों के बीच आपसी समन्वय और टीम भावना को भी मजबूत करेगा।
छह जिलों की टीमें मैदान में
इस प्रतियोगिता में संथाल परगना के छह जिले—साहिबगंज, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा, देवघर और पाकुड़ की पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया है। खास बात यह कि पुरुषों के साथ-साथ महिला जवान भी अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखा रही हैं।
पहले दिन एथलेटिक्स में दिखी रफ्तार
तीन दिवसीय प्रतियोगिता की शुरुआत एथलेटिक्स से हुई। पुरुष और महिला दोनों वर्ग में दौड़, गोला फेंक और लॉन्ग जंप जैसे खेलों में जवानों ने दमखम दिखाया। वहीं हाकी समेत कई अन्य खेल अगले दो दिनों में खेले जाएंगे।।मंच संचालन एसडीपीओ विजय कुमार ने किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी, जवान और खेल प्रेमी मौजूद रहे।



