राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): शनिवार को तोड़ाई स्थित चर्च में भव्य रूप क्रिसमस महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुई। जिसमें हजारों की संख्या में ईसाई समुदाय के लोग शामिल हुए।यूनाइटेड क्रिश्चियन फोरम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू , उपायुक्त मनीष कुमार , अनुण्डल पदाधिकारी साइमन मरांडी , आइटीडीए निर्देशक अरुण एक्का आदि का परम्परागत रूप से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में फादर चार्ल्स , फादर इमानुएल मुर्मू व फादर सिरिल सोरेन के द्वारा प्रभु यीशु को स्मरण करते हुए प्रार्थना कराई गई। फादर ने उपस्थित लोगों को प्रभु की सन्देश देते हुए कहा कि इस माह परमेश्वर यीशु की जन्म होने वाला है। जिससे हम काफी हर्षित है। प्रभु की आगमन पर हम सभी खुशियां व्यक्त करते हुए आपसी भाईचारे व शांति का संदेश बांट रहे है। उन्होंने कहा कि दीन हीन लोगो की सेवा को लेकर प्रभु ने अपने पूरे जीवन को न्योछावर कर दिया था। प्रभु ने विश्व को शांति व सेवा की महत्वपूर्ण सन्देश दिया था।इस महोत्सव में हम सभी प्रभु से प्रार्थना करते हुए आशीष मांग रहे है कि हम पर कृपा करें। उधर विधायक ने भी इस अवसर पर उपस्थित लोगों को क्रिसमस की शुभकामना व्यक्त किया। डीसी ने लोगो को क्रिसमस महोत्सव की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रभु यीशु ने संसार को शांति व आपसी भाईचारे का संदेश दिया था। आज भी यह संदेश विश्व शांति के लिए अहम बनी हुई है। हम सभी प्रभु की सन्देश को अंगीकार कर लोगो की सेवा करे। वही आपसी भाईचारा कायम रखे। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं द्वारा परम्परागत रूप से मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक दिनेश मरांडी , बीडीओ टुडू दिलीप , अंचलाधिकारी मनोज कुमार , मुखिया जॉन जंतु सोरेन , तेरेशा टुडू सहित संत गोरेटटी विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।







