Search

March 4, 2026 2:20 pm

जायसवाल समाज की एकजुटता का संदेश, 25 को पारिवारिक मिलन समारोह।

राजकुमार भगत

पाकुड़। जिला मुख्यालय से सटे शहरकोल स्थित जायसवाल धर्मशाला में 25 दिसंबर को जायसवाल समाज का भव्य पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को संगठित और सशक्त बनाना तथा आगामी वर्ष के लिए गतिविधियों की रूपरेखा तय करना है। जायसवाल समाज के अध्यक्ष प्रेम भगत ने बताया कि समाज की ओर से हर वर्ष नवंबर माह में प्रसिद्ध इतिहासकार स्वर्गीय काशी प्रसाद की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई जाती है। इसी कड़ी में 25 दिसंबर को पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया जाता है, जिसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी रहती है। समारोह में महिलाओं, बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बैठक में समाज के विकास, शिक्षा को बढ़ावा देने और आने वाले वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों पर विशेष चर्चा की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर