Search

December 29, 2025 8:28 am

श्री सत्य साईं सेवा संगठन का बाल विकास पिकनिक संपन्न, खेलकूद–भजन से बच्चों में संस्कारों का संचार।

राजकुमार भगत

पाकुड़। श्री सत्य साईं सेवा संगठन, पाकुड़ की ओर से बड़ी अलीगंज सर्कस मैदान में बाल विकास पिकनिक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 150 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। छोटी अलीगंज, जगधार्ती मंदिर, बड़ी अलीगंज और कालिकापुर बाल विकास केंद्रों के बच्चे, गुरुजन और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना और भजन से हुई। इसके बाद नैतिक मूल्यों पर आधारित खेल, प्रेरक कहानियां और शिक्षाप्रद गतिविधियां कराई गईं। बच्चों को प्रेम, सत्य, अहिंसा, शांति और सेवा के संस्कारों से परिचित कराया गया। पूरे आयोजन के दौरान बच्चों में उत्साह और आनंद साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम प्रमुख डॉ. देवकांत ठाकुर ने कहा कि यह पिकनिक सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि बच्चों के चरित्र निर्माण, अनुशासन, सहयोग भावना और आध्यात्मिक जागरूकता को मजबूत करने का प्रयास है। भगवान श्री सत्य साईं बाबा की कृपा से आयोजन सफल और सुव्यवस्थित रहा। आयोजन में जॉइंट जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध ठाकुर, आलोक कुमार, राजा राम, चंद्रशेखर प्रामाणिक, रवि ठाकुर, मनोज ठाकुर, सुशांत दुबे, पिंकी घोष, प्रियंका चौबे, आशा देवी, पिंटू मंडल सहित संगठन के कई सेवाभावी सदस्यों का योगदान रहा। डॉ. ठाकुर ने सभी आयोजकों, बाल विकास गुरुजनों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया।
उन्होंने बताया कि शाम 3 बजे से श्री सत्य साईं सेवा समिति, छोटी अलीगंज पाकुड़ में भजन, सत्संग और महानारायण सेवा का आयोजन किया जाएगा।

img 20251225 wa01325410396992199394204
img 20251225 wa0131863410938848958923

Also Read: E-paper 25-11-2025

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर