Search

April 26, 2026 12:33 am

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पाकुड़ में अटल स्मृति सम्मेलन, नेताओं ने किया श्रद्धांजलि अर्पित।

राजकुमार भगत

पाकुड़: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज पाकुड़ में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष अमृत पांडेय ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक अशोक भगत ने अटल जी के योगदान और उनके दूरदर्शी नेतृत्व की चर्चा की। अशोक भगत ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को सिर्फ सरकार नहीं दी, बल्कि मजबूत सोच और दूरदृष्टि दी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना उनके दूरदर्शी विचारों का उदाहरण है, जिसने ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल दी।
अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिसफीका हसन ने कहा कि अटल जी राजनीति में मर्यादा, संवाद और सहमति की मिसाल थे। उन्होंने विरोधियों का सम्मान करना सिखाया और सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया। जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सपनों को आगे बढ़ाते हुए गांव, गरीब और किसान के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमल भगत ने भी अटल जी के विपक्ष का सम्मान करने वाले रवैये और सेवा के मूल्य को याद किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रूपेश भगत ने किया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिवेदी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शबरी पाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!