Search

March 5, 2026 3:28 pm

क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में उधवा टीम ने तीनपहाड़ को छह विकेट से हराया।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): जबरदहा स्थित स्टेडियम में बुधवार को जेएमएम झारखण्ड चेम्पियन ट्रॉफी टूर्नामेंट की फाइनल मुकाबला आयोजित हुई। जिसमें उधवा टीम ने तीनपहाड़ टीम को छह विकेट से शिकस्त देकर ट्रॉफी को कब्जे में लिया। खेल के फाइनल मुकाबले में टास्क जीतकर उधवा टीम ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया ।मैदान में बल्लेबाजी करने उतरे टिनपहाड़ टीम ने 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 162 रन बनाया। वही इसके जवाब में उतरे उधवा की टीम ने चार विकेट खोकर 163 रन बना डाला।इस खेल में मैन ऑफ दी मैच उधवा टीम के खिलाड़ी शुभम को चयन किया गया। वही मैन ऑफ दी सीरीज उधवा के ही बिट्टू को दिया गया। उधर खेल को लेकर स्टेडियम के चारो ओर हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे। इस अवसर पर जेएमएम के जिला सचिव मुसलोद्दीन अंसारी , लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड सचिव जावेद आलम व राजेश हेम्ब्रम के द्वारा विजेता टीम को शील्ड सहित 1.50 लाख व उप विजेता को एक लाख की राशि देकर पुरस्कृत किया गया। इस खेल में अंपायर की भूमिका शामा रविदास व कुंदन ने निभाया। वही कमेंटेटर की सफल भूमिका राहुल व नाजिर ने प्रस्तुत की। खेल के दौरान चियर्स लीडर ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति की।इस अवसर पर आयोजक कमिटी के अध्यक्ष विकास रविदास , जितेंद्र दास , विक्की दास , कुंदन रविदास आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर