Search

March 5, 2026 3:12 am

जेपीएससी–जेएसएससी निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ, उपायुक्त ने किया उद्घाटन।

राजकुमार भगत

पाकुड़। जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, पाकुड़ की ओर से जेपीएससी एवं जेएसएससी की निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभ उद्घाटन मंगलवार, 31 दिसंबर 2025 को किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने फीता काटकर कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि यह पहल जिले के प्रतिभाशाली लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री और प्रतियोगी माहौल मिलेगा, जिससे वे राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे पाकुड़ के युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया गया।

img 20251231 wa00505231426121622537644
img 20251231 wa00496182989724015593064

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर