Search

March 3, 2026 4:19 pm

06 से 10 जनवरी तक सीएचसी में लगेंगे मेले, दिव्यांगों के लिए विशेष शिविर, बनेंगे आयुष्मान व आभा कार्ड।

पाकुड़ जिले में एक साथ कई प्रखंडों में स्वास्थ्य मेलों की तैयारी पूरी।

पाकुड़। आमजन को एक ही छत के नीचे निःशुल्क एवं समग्र स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पाकुड़ जिले के विभिन्न प्रखंडों में 06 से 10 जनवरी 2026 तक प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर संबंधित प्रखंडों में बीएलटीएफ (ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स) की बैठकों का आयोजन कर रणनीति तय की गई है।

महेशपुर प्रखंड

महेशपुर प्रखंड में मंगलवार 06 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेला लगेगा। इसे लेकर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में बीएलटीएफ की बैठक हुई, जिसमें मेले के सफल संचालन को लेकर पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में कालाजार छिड़काव, फाइलेरिया और मलेरिया नियंत्रण कार्यों की भी समीक्षा की गई। मौके पर सीएचसी प्रभारी सुनील कुमार किस्कु, बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल, सीडीपीओ नीलू रानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

img 20260105 wa00412786763022741390821

अमड़ापाड़ा प्रखंड

अमरापाड़ा प्रखंड के फतेहपुर स्थित सीएचसी में 07 जनवरी को प्रखंड स्वास्थ्य मेला आयोजित होगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. खालिद अहमद ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य आयुष्मान भारत योजना, डिजिटल हेल्थ मिशन, मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य तथा गैर-संचारी रोगों को लेकर लोगों को जागरूक करना है। यहां दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर लगाया जाएगा, जहां जांच कर विकलांग प्रमाण-पत्र भी बनाए जाएंगे। हड्डी, नेत्र, ईएनटी, दंत व मानसिक रोग से जुड़े विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं देंगे। इसके लिए सदर अस्पताल से दिव्यांग बोर्ड के कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

img 20260105 wa00382329616000405354380

लिट्टीपाड़ा प्रखंड।

लिट्टीपाड़ा प्रखंड में 08 जनवरी को सीएचसी परिसर में स्वास्थ्य मेला लगेगा। बीडीओ संजय कुमार और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश बेसरा की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्रामीणों को सामान्य चिकित्सा जांच के साथ आंख, कान-नाक-गला, टीबी, मानसिक स्वास्थ्य, मोतियाबिंद, कुष्ठ, कैंसर नियंत्रण, मातृत्व स्वास्थ्य, दंत चिकित्सा, परिवार नियोजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष परामर्श की सुविधा दी जाएगी। साथ ही निःशुल्क दवाओं का वितरण और डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाए जाएंगे।

img 20260105 wa00401982375458775112665

पाकुड़िया प्रखंड

पाकुड़िया प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 जनवरी को बृहत प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाएगा। बीडीओ सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि जिले के उत्कृष्ट चिकित्सकों द्वारा नवीनतम मशीनों से सभी प्रकार की बीमारियों की जांच व इलाज किया जाएगा। मेले में आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। दिव्यांगजनों की तत्काल जांच कर प्रमाण-पत्र निर्गत किए जाएंगे। प्रशासन ने सभी प्रखंडवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य मेलों में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

img 20260105 wa00397261920713755002482

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर