Search

March 2, 2026 1:53 am

स्वास्थ्य मेला, यक्ष्मा मरीजों में पोषण किट का वितरण, सैकड़ों लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा।

एस कुमार

महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन महेशपुर बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ़्रेड हेम्ब्रम, झामुमों प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, सीडीपीओ नीलू रानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया. पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर जानकारी ली. साथ ही दर्जनों यक्ष्मा मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण की गयी. उधर मेला में पहुंचे सैकड़ो लोगों को स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवा व जानकारियां दी गई. स्वास्थ्य मेला में कई स्टॉल लगाए गए थे. जिसमें महिला और पुरुष निबंधन काउंटर, योगा, आयुर्वेदिक चिकित्सा काउंटर, दवा वितरण, दंत चिकित्सा, ब्लड जांच, एड्स नियंत्रण एवं पोषण परामर्श, टीकाकरण कुपोषण, आयुष्मान कार्ड, टीबी, कुष्ठ, गैर संक्रामक रोग सहित अन्य स्टॉल लगाए गए थे. मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील कुमार किस्कु, डॉ. प्रद्युम्न कुमार, डॉ. अंजनी कुमार भगत, डॉ. शाहरुख अकबर, बीएएम शैलेश कुमार, एमओ फ़ख्रे आजम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख, राजेश कुमार, ज्योतिष पासवान, मनीष कुमार, जगन्नाथ कुमार, आनंद राज आर्या, शौकत अली, गुलाम गौस, नीलम नीलू मुर्मू, लीली मुर्मू, झामुमों नेता पप्पू अंसारी, कुर्बान शेख, शाहलुम शेख सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

img 20260106 wa00396218264445516276720
img 20260106 wa00401803044404192523745

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर