Search

May 5, 2026 10:22 am

भाजपा की कमान महिला शक्ति के हाथ, सरिता मुर्मू के सम्मान में हुआ भव्य समारोह

महिला नेतृत्व से पाकुड़ भाजपा संगठन को मिलेगी नई मजबूती, राज सिन्हा

पाकुड़ जिले में भारतीय जनता पार्टी की नव चयनित जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू के चयन पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद के लोकप्रिय विधायक राज सिन्हा मौजूद रहे। वहीं, प्रदेश मंत्री सह पाकुड़ जिले के चुनाव अधिकारी दिलीप वर्मा ने मंच से नव चयनित जिला अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए महिला नेतृत्व को आगे लाने का यह निर्णय ऐतिहासिक है। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती संपा साहा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह भी मंचासीन रहे। समारोह का संचालन रूपेश भगत ने किया।अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मातृशक्ति को आगे बढ़ाने” के संकल्प को साकार करते हुए भाजपा ने पाकुड़ जिले की कमान महिला नेतृत्व को सौंपी है। यह निर्णय संगठन में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और सशक्तिकरण का प्रतीक है।समारोह में जिले के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तथा वर्तमान जिला अध्यक्ष अमृत पांडे भी उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने नव चयनित जिला अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया और संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

img 20260109 wa00328228543565672644157

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!