Search

January 23, 2026 1:04 pm

शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए किड्स आइलैंड पब्लिक स्कूल के निदेशक/ प्राचार्य सर्वेश कुमार को डॉक्टरेट की उपाधि देकर सम्मानित किया गया

अक्षय कुमार सिंह

बोकारो। तुपकाडीह स्थित किड्स आइलैंड पब्लिक स्कूल के निदेशक सह प्राचार्य सर्वेश कुमार को हानिया इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, ग्रीक के द्वारा बीते 11 जनवरी 2026 को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित इंडो इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉनक्लेव 2026 में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

img 20260115 wa01004965696266624318191

यह सम्मान इनके द्वारा विगत 18 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। जीडी न्यूज़ से बात करते हुए सर्वेश कुमार ने बताया कि यह सम्मान इन्हें अति विशिष्ट अतिथियों एवं शिक्षाविदों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। जिनमें:-
1.एचई शीलाबाई बप्पू गॉस्क, पूर्व मंत्री, सामाजिक सुरक्षा, राष्ट्रीय एकता और वरिष्ठ नागरिक कल्याण और सुधार संस्थाएं, मॉरीशियस सरकार; पूर्व मंत्री, महिला समानता, बाल संरक्षण और परिवार नियोजन, मॉरीशियस सरकार; वर्तमान में मॉरीशियस के भारत में उच्चायुक्त।

  1. मुखेस_, पूर्व कैबिनेट मंत्री, कला और संस्कृति, मॉरीशियस सरकार; पूर्व राजदूत, मॉरीशियस।
  2. स्वाति मालीवाल, पूर्व अध्यक्ष, दिल्ली महिला आयोग (DCW), माननीय सांसद, राज्यसभा।
  3. संजय विनायक जोशी, पूर्व महासचिव, भाजपा।
  4. _डॉ. अभिषेक वर्मा, राष्ट्रीय मुख्य समन्वयक, शिवसेना (NDA गठबंधन)।
  5. उनके लोरडशिप न्यायेश राजेश टंडन, माननीय पूर्व न्यायाधीश, उच्च न्यायालय, उत्तराखंड।
  6. HE अस्कर बेशिमोव, राजदूत, किर्गिस्तान से भारत।
  7. _ राधे श्याम मिश्रा, आईएएस (सेवानिवृत्त)_, पूर्व राजस्व सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार।
  8. डॉ. एमपी सिंह, आईपीएस, कमांडेंट, 5वीं बटालियन एसएसएफ, सहारनपुर।
  9. डॉ. प्रदीप खत्री, एसीपी, बहादुरगढ़, दिल्ली पश्चिम, गेलेंट्री अवार्ड प्रेसिडेंट।
  10. चेयर लेडी तंज़ायर वशिष्ठ, प्रतिनिधि, शांति और खेल परिषद, अफगानिस्तान।
  11. _अनुराग त्रिपाठी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी (एएफएचक्यू सिविल सेवा, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) (पूर्व), मुख्य प्रशासनिक कार्यालय, रक्षा मंत्रालय, दलहौसी रोड, नई दिल्ली।
  12. एलेना बार्मन, संस्थापक, द इंडियन एसोसिएशन ऑफ रशियन कॉम्पैट्रियोट्स।
  13. दीक्षु सी. कुकरेजा, मानद महावाणिज्य दूत, अल्बानिया गणराज्य।
  14. प्रो. रंगनाथन जे., मानद महावाणिज्य दूत, म्यांमार संघ गणराज्य।
    इस सम्मान को श्री कुमार ने अपने जीवन के ख़ास दिनों में शामिल किया है और उन्होंने इस सम्मान को अपने माता पिता, सभी गुरुजनों, सभी अग्रजों,सभी शुभचिंतकों, सभी अनुजों, विद्यालय के सभी बच्चों के साथ साथ पूरे विद्यालय परिवार एवं समस्त समाज को उनके द्वारा दिए गए प्रेरणा एवं समर्थन के लिए समर्पित किया है। वहीं शुभचिंतकों द्वारा इन्हें बधाई देने का तांता लगा रहा।।
img 20260115 wa0094946596077433135548
img 20260115 wa00774342759349845414175
सर्वेश कुमार

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर