Search

October 3, 2026 10:20 am

पाकुड़ सपा जिला अध्यक्ष हाजीकुल आलम ने दिया इस्तीफा, खराब स्वास्थ्य बताया कारण

पाकुड़: समाजवादी पार्टी के पाकुड़ के जिला अध्यक्ष हाजीकुल आलम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र रांची स्थित प्रदेश कार्यालय को भेज दिया है। आलम ने इस्तीफे के पीछे खराब स्वास्थ्य और शारीरिक अक्षमता को मुख्य कारण बताया है।प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में हाजीकुल आलम ने कहा कि वे पिछले कुछ समय से शारीरिक रूप से अस्वस्थ चल रहे हैं। इस कारण वे पार्टी की गतिविधियों और सांगठनिक कार्यों को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने पत्र में विनम्रतापूर्वक आग्रह किया है कि उनके इस्तीफे को स्वीकार कर उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए।संगठन पर पड़ेगा असर हाजीकुल आलम लंबे समय से पाकुड़ में पार्टी का नेतृत्व कर रहे थे। उनके अचानक पद छोड़ने से जिले में पार्टी की सक्रियता पर असर पड़ने की संभावना है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि चुनाव से पहले एक अनुभवी चेहरे का इस तरह पद छोड़ना सपा के लिए बड़ी चुनौती हो सकता है। फिलहाल प्रदेश नेतृत्व की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है कि उनका विकल्प कौन होगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!