Search

August 20, 2026 3:18 pm

वार्ड संख्या 05 से नीरा देवी निर्विरोध वार्ड पार्षद निर्वाचित, मिला प्रमाण पत्र

पत्रकार – सौरभ मित्तल

मेदिनीनगर: मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 05 से श्रीमती नीरा देवी निर्विरोध वार्ड पार्षद प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित हुई हैं। सदर प्रखंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंचल अधिकारी (सीओ) द्वारा उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने इसे वार्ड की जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक बताया।

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा तेज है कि श्रीमती नीरा देवी डिप्टी मेयर पद की दौड़ में सबसे आगे मानी जा रही हैं। उनके निर्विरोध चुने जाने को उनकी मजबूत पकड़ और लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रमाण पत्र वितरण के अवसर पर वार्ड के नागरिक, समर्थक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!