Search

February 11, 2026 10:35 am

मैट्रिक-इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण, उपायुक्त ने केंद्र पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा।

पाकुड़ | झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए उपायुक्त मनीष कुमार ने केकेएम कॉलेज, पाकुड़ स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, बैठने की व्यवस्था, पेयजल सहित परीक्षार्थियों के लिए की गई सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने केंद्राधीक्षक और वीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचार-मुक्त माहौल में कराई जाए। उपायुक्त ने कहा कि झारखंड अधिविद्य परिषद के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। परीक्षा कार्य में लगे पदाधिकारी और शिक्षक पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा, निगरानी और व्यवस्थाओं को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसी का नतीजा रहा कि जिलेभर में परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

img 20260207 wa00532894242257250632127
img 20260207 wa00512357255132489548321

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर