Search

August 20, 2026 3:18 pm

वार्ड-20 में जनसंपर्क तेज, स्थानीय मुद्दों पर हुई खुली चर्चा

जिला संवाददाता अंकित कुमार लाल

मेदनीनगर: नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच वार्ड-20 में जनसंपर्क अभियान जोर पकड़ता नजर आ रहा है। प्रत्याशी एवं समर्थकों ने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जनसंपर्क के दौरान सीमा देवी, सावित्री देवी, अनिता देवी, सुनीता देवी, सरिता कुमारी, नैना कुमारी और कविता देवी सहित कई महिलाओं ने पेयजल, सड़क, नाली एवं साफ-सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। महिलाओं ने कहा कि वर्षों से चली आ रही इन समस्याओं का स्थायी समाधान जरूरी है।
वहीं मनोज कुमार, सुरेश पंडित, राजेश कुमार, दीपक प्रजापति, विशाल कुमार, मुरारी प्रजापति और बिनोद पंडित समेत अन्य स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने की मांग की। युवाओं ने भी रोजगार और खेल मैदान जैसी सुविधाओं पर जोर दिया।
प्रत्याशी ने आश्वासन दिया कि जनता के विश्वास को टूटने नहीं दिया जाएगा और वार्ड-20 को विकास की नई दिशा देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। जनसंपर्क के दौरान लोगों का उत्साह और समर्थन अभियान को मजबूती देता नजर आया।
क्षेत्र में चुनावी माहौल दिन-ब-दिन गरमाता जा रहा है और वार्ड-20 में इस बार मुकाबला दिलचस्प होने के संकेत मिल रहे हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!