Search

February 18, 2026 1:46 am

सेवा को बताया सबसे बड़ा धर्म, उपासना मरांडी ने इनायत हॉस्पिटल का किया उद्घाटन

इकबाल हुसैन

पाकुड़िया। उपासना मरांडी ने मंगलवार को पाकुड़िया प्रखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती देते हुए इनायत हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन किया। सिद्धू–कान्हू मोड़ से भगतपड़ा जाने वाली सड़क पर स्थित इस अस्पताल का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए “समय की जरूरत” बताया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उपासना मरांडी ने कहा कि पाकुड़िया जैसे ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधा का होना बेहद जरूरी था। अब लोगों को इलाज के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से अपील की कि इसे केवल व्यवसाय के रूप में नहीं, बल्कि सेवा-भाव से संचालित किया जाए, ताकि आम और गरीब मरीजों को वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि “गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।” यदि अस्पताल समय-समय पर एक दिन निःशुल्क इलाज की व्यवस्था करता है, तो यह समाज के लिए बड़ी सेवा होगी। पैसों के अभाव में कई मरीज बेहतर इलाज से वंचित रह जाते हैं—ऐसे में यह पहल उन्हें राहत दे सकती है। अस्पताल के व्यवस्थापक मोहम्मद मारूफ ने बताया कि एक ही छत के नीचे सभी प्रमुख रोगों की जांच व इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। स्त्री रोग, मेडिसिन, ऑर्थो, पैथोलॉजी और ओटी जैसी सुविधाएं अस्पताल में मौजूद हैं। अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों का उपचार किया जाएगा।
इस मौके पर स्थानीय गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

img 20260217 wa00358384586889086910660
img 20260217 wa00347229670723286187537

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर