Search

February 19, 2026 3:17 am

मनरेगा कार्यों की समीक्षा, बिरसा हरित ग्राम योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड अंतर्गत भेटाटोला पंचायत के बड़ाभारतपुर गांव में मनरेगा के तहत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजनाओं का परियोजना पदाधिकारी मोतीउर रहमान ने स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी कार्यों की प्रगति का Area Officer App में कैप्चर भी किया गया। स्थल भ्रमण के क्रम में परियोजना पदाधिकारी ने ग्राम रोजगार सेवक को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुरानी चालू योजनाओं में मांग (डिमांड) सृजित कर मानव-दिवस का सृजन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी सक्रिय मजदूरों का ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण कराने पर जोर दिया गया। बिरसा हरित ग्राम योजना स्थलों पर सूचना बोर्ड की स्थापना, नाडेप, सीपीटी, मिश्रित खेती तथा एच-टेका सुधार कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त 7 पंजी को अद्यतन रखने और अभिलेखीय संधारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने को कहा गया। परियोजना पदाधिकारी ने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीणों को स्थायी आजीविका से जोड़ना और हरित आजीविका को बढ़ावा देना है। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन से ही ग्रामीणों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिलेगा।

img 20260218 wa00118697239825684589116
img 20260218 wa00101688649396172810950

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर