राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): आदिवासी इवेन गाऊंटा क्लब के द्वारा बुधवार को गोपालपुर मैदान में आयोजित फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में आसनसोल टीम ने पोटका को हराया। पूर्व विधायक दिनेश मरांडी ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। खेल देखने को लेकर हजारो की संख्या में दर्शक उपस्थित थे। जहां दोनों टीम के बीच जमकर मुकाबला हुआ। जिसमें आसनसोल टीम ने बाजी मारी। विजेता टीम को पांच लाख , उप विजेता को चार लाख व सेमि फाइनल में पहुंचे दो टीम को एक एक लाख की राशि दी गई। उपस्थित दर्शको को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि आदिवासी समाज मे फुटबॉल को लेकर काफी जुनून है। जिसकारण हजारो की संख्या में दर्शक खेल का आनन्द उठाया। खेल में हरजीत लगा रहता है। निष्ठा व समर्पण भाव से खेला जाय तो सफलता अवश्य मिलेगी। इस अवसर पर मुखिया सुलेमान मुर्मू , रामजी हासदा , एएसआई सनातन मांझी आदि उपस्थित थे।
Related Posts

ट्रांसजेंडर समुदाय द्वारा संचालित “ट्रांस कैफे” का उपायुक्त एवं ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने किया उद्घाटन




